रिखणीखाल प्रखंड में 5 और 6 जून को लगेगी कोरोना वेक्सीन, एक ही दिन में ९०० लोगो को लगाई वैक्सीन |

रिखणीखाल

रिखणीखाल प्रखंड जो कि पौड़ी गढ़वाल का दुरस्त क्षेत्र है और वहां कार्य करना आसान नहीं है किन्तु इस कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार कोरोना की दूसरी लहर में लगातार क्षेत्र में रहकर कार्य किया है | साथ ही कोरोना को देखते हुए लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर उन्हें स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाई |

डॉ शशि रंजन कुकरेती प्रभारी चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल के निर्देशन में एक ही दिन में 900 लोगो को कोरोना की वैक्सीन लगाकर या दिखा दिया है की जाहे स्थान कितना भी दुर्गम हो यदि कार्य करने की ठानी हो तो सब किया जा सकता है |

डॉ शशि रंजन कुकरेती ने बताया कि रिखणीखाल प्रखंड के ५ स्वास्थय केन्द्रों में एक ही दिन में 900 लोगो को कोरोना वेक्सीन लगाई गई | जिसमे हमारी पूरी टीम का साथ रहा | वहीँ उन्होंने कहा कि 05 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किल्बौखाल, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बडियार गांव एवं राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय ढाबखाल तथा 06 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल, उपकेन्द्र टकोलीखाल एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बडियार गांव में कोविशील्ड टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जाना है।

उक्त सत्र 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वाले व्यक्तियों हेतु वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर सीमित संख्या में हैं। समस्त 18 वर्ष से 44 आयु वर्ग वाले एक दिन पूर्व सांय 6 बजे अपना स्लाट बुक कर टीकाकरण हेतु उपस्थित हों। इसके अतिरिक्त उक्त समस्त सत्र स्थलों पर 45 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों हेतु वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज सीमित संख्या में उपलब्ध हैं जोकि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर लगायी जाएंगी |

डॉ शशि रंजन कुकरेती ने बताया कि समय पर उक्त सत्र स्थलों पर उपस्थित होकर अपना टोकन प्राप्त करें जिससे समय पर टीकाकरण किया जा सके । साथ ही उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों को किसी तरह के आनलाईन पंजीयन की आवश्यकता नहीं है।
यदि किसी भी व्यक्ति को उक्त सम्बन्धित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करनी है तो निम्न नंबरों पर फोन कर ले सकते है 7302796499, 9917742977, 9557990595 |