युवा चेहरा धामी बने उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री

खटीमा
अशोक सरकार

खटीमा से दो बार विधायक रह चुके पुष्कर सिंह धामी आज उत्तराखंड प्रदेश के 11 वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। युवा भाजपा चेहरे के रूप में उत्तराखंड में अपनी पहचान रखने वाले विधायक पुष्कर सिंह धामी जी को भाजपा आलाकमान ने प्रदेश का मुख्यमंत्री घोषित कर दिया है ।

कुशल नेतृत्व क्षमता तथा शैक्षणिक एवं व्यवसायिक योग्यता के कारण उनको विधानसभा प्रतिनिधि होने का गौरव प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री बनने की खुशी में उनके आवास सहित पूरे प्रदेश में समर्थकों द्वारा ढोल नगाड़े बजाकर, पटाखे फोड़ कर तथा मिष्ठान बांटकर खुशी का इजहार किया गया। नवनियुक्त मुख्यमंत्री के आवास पर भी उनके माता जी तथा पत्नी को बधाई और शुभकामना देने वालों का तांता लगा रहा तथा ढोल नगाड़े बजाकर और मिष्ठान खिलाकर खुशियां जताई।


वहीं नवनियुक्त मुख्यमंत्री धामी की माता श्रीमती विशना देवी ने खुशी से भावुक होते हुए बताया कि आज बहुत खुशी की बात है कि मेरा बेटा उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बन गया है।


वहीं नवनियुक्त मुख्यमंत्री धामी की पत्नी श्रीमती गीता धामी ने अपने पति को मुख्यमंत्री बनने पर संगठन, पार्टी व जनता के प्रति आभार व्यक्त किया । उन्होंने प्रदेश के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपने पर खुशी जाहिर किया।