कोविड-19 वैक्सीनेशन जन जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर जिलाधिकारी ने रवाना किया।

पौड़ी

जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने विकास भवन परिसर से वर्ल्ड विजन संस्था द्वारा कोविड-19 वैक्सीनेशन जन जागरूकता हेतु प्रचार-प्रसार एलईडी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ जोगदण्डे ने कहा कि वर्ल्ड विजन संस्था की ओर से कोविड रोकथाम के लिए प्रचार-प्रसार हेतु आम जनमानस को जागरूक करने तथा कोविड 19 से बचाव की जानकारी एलईडी वाहन के माध्यम से दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड विजन संस्था द्वारा कोविड-19 जागरूक के लिए बेहतर पहल की जा रही है।


जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने कहा कि वर्ल्ड विजन संस्था द्वारा मोबाइल वेन में स्क्रीन लगाकर पौड़ी व पाबौ विकास खण्ड के विभिन्न स्थानों में पहुंचकर लोगों को कोविड रोकथाम हेतु जागरूक करेंगे। जिससे आम जनमानस कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु सुरक्षित रह सकेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड विजन संस्था ने मोबाइल वाहन की 13 दिनों का कार्यक्रम अवगत कराया है, जिससे वह 13 दिनों में यह कार्यक्रम मुख्य बाजार, विद्यालय सहित अन्य स्थानों में आम जनमानस को कोविड से बचाव के लिए जागरूक करेंगे। कहा कि इससे पौड़ी, पाबौ के अलावा अन्य विकासखंडों को भी लाभ मिलेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि भविष्य में ऐसे प्रचार वाहन के माध्यम से जिला प्रशासन भी कोविड रोकथाम हेतु प्रचार-प्रसार करेगा। कहा कि आगे भी वर्ल्ड विजन संस्था प्रशासन के साथ ऐसे ही कार्य करते रहें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, वर्ड विजन के मैनेजर राजू जेम्स,विनय पहाड़ी, आदि उपस्थित थे।