भाजपा पर लगाया भू कानून के माध्यम से खिलवाड़ करने का आरोप

सतपुली

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी  और ए आई सी सी के सदस्य राजपाल बिष्ट ने भाजपा सरकार पर भू कानून में खिलवाड़ कर उत्तराखंड वासियों के साथ छल करने का आरोप लगाया |राजपाल बिष्ट ने कहा की जहाँ जब उत्तराखंड उत्तर प्रदेश का हिस्सा हुवा करता था तब प्रदेश के बाहरी लोगों को सिर्फ 500 वर्ग मी ही भूमि खरीदने का अधिकार था और उत्तराखंड प्रदेश अलग होने के बाद इस पर संसोधन कर २५० वर्ग मी ही भूमि खरीदी जा सकती थी |

उहोने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा की भाजपा के प्रदेश में आने पर २०१८-१९ में भूमि खरीद सीमा को समाप्त कर दिया गया तथा बाहरी लोगों के लिए जमीन खरीदने की सीमा समाप्त कर दी गई | भाजपा ने यह कार्य कर  उत्तराखंड वासियों के साथ छल किया गया तथा प्रदेश के मूल निवासियों के हक़ हकूक पर डाका डाला है | जिससे बाहरी लोगों द्वारा प्रदेश की संस्कृति और पहचान को नष्ट करने का कार्य किया है | 

राजपाल बिष्ट ने कहा कि हम एक मजबूत भू कानून चाहते है जिससे की प्रदेश के मूल निवासियों के हक़ हकूक पर डाका न डाला जा सके | साथ ही उन्होंने कि जिस प्रकार  देश के हिमालयी पर्वतीय क्षेत्रो हिमांचल, नागालैंड, मिजोरम आदि में बाहरी व्यक्तियों के लिए जमीन खरीदने में पाबंदी है और हिमांचल में धरा ३७१ लागू है,  उसी प्रकार हमारे प्रदेश में भी यह नियम लागू होना चाहिए | उन्होंने कहा उत्तराखंड में १९६२ से बंदोबस्ती नहीं हुई है इसलिए  नया भूमि बंदोबस्त किये जाना चाहिए जिससे उत्तराखंड वासियों का हक़ हकूक भी बना रहेगा और पलायन भी रुकेगा |