गुलदार के हमले में २८ वर्षीय युवक की मौत

सतपुली

उत्तराखंड में गुलदारों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है और ख़ास कर पौड़ी गढ़वाल जिले में लगातार गुलदार के हमले बढ़ते ही जा रहे हैं | ऐंसा ही एक और हादसा कल १ जुलाई को देर रात्री १० बजे घटित हुवा जहाँ गुलदार द्वारा युवक को अपना शिकार बना दिया गया | युवक का शव सतपुली व्यासचटी मोटर मार्ग में नदी के किनारे झाड़ियों में मिला |

राजस्व उप निरीक्षक हेमेन्द्र प्रकाश ने बताया कि कल ग्रामसभा प्रधान नौगाँव द्वारा सूचित किया गया की ग्राम छैतुड की सरहद की मतोली तोक में सतपुली व्यासचटी मोटर मार्ग में तक़रीबन ३०० मी० नीचे नयार नदी के ऊपर झाड़ियों में प्रथ्वी चन्द्र उम्र २८ वर्ष पुत्र यशवंत ग्राम बागी पट्टी बिचला ढान्गू तहसील जाखानिखाल पर बाघ ने हमला कर मार दिया गया है |

सूचना मिलने पर राजस्व उप निरीक्षक हेमेन्द्र प्रकाश अपने कर्मचारियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और पंचनामा किया गया |