कर्णप्रयाग
दीपक शाह
12 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों ने शुक्रवार को ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी कर सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान ग्राम प्रधानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बीडीओ के माध्यम से सीडीओ को ज्ञापन देते हुए ग्राम प्रधानों ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नही हो जाती ग्राम प्रधानों का धरना जारी रहेगा। प्रधान संघटन अध्यक्ष सुशील चन्द्र ने बताया कि ग्राम प्रधान संगठन पिछले एक वर्ष से अपनी मांगो को लेकर प्रदेश सरकार को लगातार ज्ञापन दे रहा है।
जिमसें कॉमन सर्विस सेंटर को प्रतिमाह 2500 ग्राम पंचायत मे दिए जाने, 13 वे वित्त में हो रही कटौती को रोके जाने सहित 10 अन्य मांगे है। लेकिन सरकार लगातार इन मांगों को अनदेखा कर रही है। जिसके तहत ग्राम प्रधान आंदोलन के लिए बाध्य हो गई है।