जनपद चमोली को मिले दो नये फोम टेन्डर एवं एक मिनी वाटर टेन्डर, पुलिस अधीक्षक हरी झड़ी देकर किया गया रवाना।

चमोली

फायर सर्विस जनपद चमोली को अग्निशमन एवं आपात सेवा, उत्तराखण्ड देहरादून से प्राप्त दो नये फोम टेन्डर एवं एक मिनी वाटर टेन्डर को आज दिनांक 02/07/2021 को पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान महोदय द्वारा हरी झंडी देकर रवाना किया गया, इसमें से 01-01 फोम टेन्डर फायर सर्विस यूनिट बद्रीनाथ एवं फायर सर्विस यूनिट गैरसैंण तथा 01 मिनी वाटर टेन्डर फायर सर्विस यूनिट गोपेश्वर को रवाना किया गया। फायर सर्विस को मिले इन नये उपकरणों से फायर सर्विस को अग्निकांड एवं रेस्क्यू कार्यों में सहायता प्राप्त होगी।

इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन रविकान्त सेमवाल, प्रभारी अग्निशमन अधीकारी संदेश कुमार, वाचक पुलिस अधीक्षक चमोली श्री रविन्द्र सिंह नेगी मौजूद रहे।