विकास ही विनाश का कारण बना

बागेश्वर

कमल कोरंगा ।

बागेश्वर के सीमांत हिमालयी गांव बड़ी पन्याली का अस्तित्व खतरे में दिख रहा है l इस गांव के पुल के गधेरे से ज्ञानधूरा डॉग्टी मोटर मार्ग पी०डब्ल्यू०डी० कपकोट द्वारा बनाई जा रही है l इस रोड में शुरूआत में काफी विरोध भी हुआ, किन्तु आज वह विरोध सही साबित हो रहा है l

रोड कटिंग में करीब 12 परिवार और एक विद्यालय खतरे में है यह विभाग की लापरवाही ही कही जाएगी l पूरे गाँव के विरोध के बाद भी रोड कटिंग करना और उसके बाद भी सुरक्षा हेतु सुरक्षा दीवाल न लगना, कहाँ तक सही l

पूरा गांव वर्षात के मौसम में आते ही दहशत में रहता है l इससे जिला प्रशासन को ग्रामीणों ने कई बार अवगत भी करा लिया, किन्तु प्रशासन की अनदेखी बड़े आपदा का संकेत है l