सीओ बड़कोट के नेतृत्व गंगनानी खरादी मे पुलिस व एसडीआरएफ की टीम द्वारा किया गया वृक्षारोपण

मनमोहन भट्ट


उत्तरकाशी

विश्व पर्यावरण दिवस 2021’ के अवसर पर दिनांक 05.06.2021 से 16.06.2021(हरेला पर्व) तक उत्तराखण्ड़ पुलिस द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु पूरे प्रदेशभर मे चलाये जा रहे वृहत वृक्षारोपण अभियान के क्रम मे आज दिनांक 30.06.2021 को श्री अनुज, पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट के नेतृत्व में बड़कोट पुलिस व एसडीआरएफ की टीम द्वारा गंगनागी खरादी मे वृक्षारोपण कर ‘वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ’ का संदेश दिया गया।