मनमोहन भट्ट
उत्तरकाशी
जोशियाडा मार्ग सी० सी० निर्माण कार्य के दौरान 1जुलाई से सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूर्णतः वन्द रहेगा |
अधिशासी अभियंता प्रा० खण्ड लोनिवि भटवाड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि उतरकाशी जनपद केे जोशियाड़ा कस्बे में सी०सी० मार्ग निर्माण कार्य किया जाना है l अतःथलन, मानपुर अलेथ, धौन्त्री व लम्बगांव क्षेत्र को आने-जाने वाले यातायात को तेखला, पुल व लदाडी – बौगां – भैलूडा कोठियाल गांव व निम को आने-जाने वाले यातायात जोशियाड़ा पुल से बैराज के पास वाले मार्ग से उत्तरकाशी बाईपास डांग गांव होते हुए जा सकते हैं l क्योंकि जोशियाड़ा कस्बे में सी०सी० निर्माण के दौरान 1 जुलाई 2021 अपराह्न से 12 जुलाई 2021 तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः बन्द रहेगा l