पौड़ी
पंकज
कोटद्वार में बने पुलिस कोडिया चैक पोस्ट में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के लिए पर्यटन की दृष्टि से सुन्दर चित्रकारिता के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति को प्रदर्शित करने और यातायात सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया |
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, महोदया, जनपद पौड़ी गढ़वाल, कु0 पी0 रेणुका देवी द्वारा कोतवाली कोटद्वार स्थित कौड़िया पुलिस चैक पोस्ट एवं शिव मन्दिर परिसर पर उत्तराखण्ड संस्कृति, पर्यटन. यातायात सुरक्षा एवं जागरूकता सम्बन्धी सुंदर चित्रकारिता को रूपांतरित करने पर राकेश टम्टा पुत्र स्व0 श्री भरोसा लाल निवासी- मकान नम्बर 43 (ए) डिग्री कॉलेज रोड़ निकट रेशमफार्म ग्राम शिवपुर कोटद्वार को प्रशस्ति पत्र व रू0 1100/- नगद ईनाम से सम्मानित किया गया है ।