मनमोहन भट्ट
उत्तरकाशी
प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा, प्रौढ़ शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, खेल युवा कल्याण एवं पंचायती राज मंत्री अरविंद पांडे दो दिवसीय भ्रमण पर कल (1 जुलाई) को उत्तरकाशी पहुंचेंगे। विघालयी शिक्षा मंत्री कल सांय 3 बजे राजकीय इंटर कॉलेज डामटा पहुंचेंगे। जहां वे विद्यालय के भवन का लोकार्पण एवं वृक्षारोपण करेंगे। उसके उपरांत माननीय मंत्री टिहरी गढ़वाल के लिए प्रस्थान करेंगे व रात्रि विश्राम के लिए वापस लोनिवि गेस्ट हाऊस उत्तरकाशी आएंगे।
अगले दिन माननीय पंचायतीराज मंत्री लोनिवि अतिथि गृह में सुबह 9 बजे प्रेस वार्ता करेंगे। उसके उपरांत राजकीय बालिका इंटर कालेज में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों का शुभारंभ व वृक्षारोपण करेंगे। प्रातः 10 बजकर 30 मिनट पर मा. मंत्री टिहरी गढ़वाल के लिए प्रस्थान करेंगे।