दूरस्त ग्रामीण क्षेत्रो का इन दिनो भ्रमण कर रहे जिलाधिकारी अब गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणो की समस्याओं को बारी बारी भी सुन रहे हैं साथ ही इन समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के निराकरण के निर्देश भी दिये जा रहे हैं जिलाधिकारी के साथ उप जिलाधिकारी समेत कई प्रशासनिक अमला भी ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के लिये जिलाधिकारी के साथ पहुंचकर इन समस्या पर गौर फरमा रहा है
जिले के असगढ समेत मलेथा और कल्जीखाल ब्लाक के बूंगा क्षेत्रों में ग्रामीणों की समस्याओं को सूना गया जिस पर अधिकतर ग्रामीणों ने पेयजल किल्लत की समस्या को ही क्षेत्र में गिनाया ऐसे में जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के तहत इन गावों को शामिल करने के लिये इनकी सूची बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिये साथ ही पेयजल आपूर्ति के लिये गांव मंे क्या कुछ व्यवस्था की गई है और जल जीवन मिशन के तहत गांव में क्या कुछ कार्यो हो सकते हैं
इसका भी निरीक्षण अपने क्षेत्र भ्रमण में किया है साथ ही जिलाधिकारी ने गांव में बने वर्मी कम्पोस्ट, सामुदायिक शौचालय तथा रास्तों का जायजा भी लिया। उन्होंने गांव में बेहतर कार्य होने पर ग्रामीणों की तारीफ भी की जिलाधिकारी ने ग्रामीणों सेे कहा कि अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें, जिससे गांव में जल्द से जल्द पानी आ सकेगा। साथ ही उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि गांव में समिति बनाकर पेयजल में आ रही समस्या को लेकर बैठक कर समस्याओं को निस्तारित करना सुनिश्चित करें। कहा कि आंगनबाड़ी, पंचायत घर, प्राथमिक विद्यालय तथा जो परिवार पेयजल कनेक्शन से छूट गए हैं व
हां भी जल्द कनेक्शन लगवाना सुनिश्चित करें, गांव की क्षमता के अनुरूप टैंक बनाये, जिससे ग्रामीणों को पानी के लिए जगह-जगह न भटकना पड़े। जिलाधिकारी ने गांव में प्राकृतिक स्रोतों की जानकारी लेते हुए सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि उन स्रोतों को संरक्षित कर पेयजल लाइन में जोड़े।