दिव्यांगों को बांटे गये निःशुल्क बैटरी चालित रिक्शे, ट्राईसाईकिलें व व्हीलचेयर्स

खटीमा ऊधम सिंह नगर
अशोक सरकार

खटीमा ब्लॉक परिसर में कैंप आयोजित करके चिन्हित जरुरत मंद दिव्यांगों को निःशुल्क सुविधा मुहैया कराया गया। बताते चलें कि खटीमा ब्लाक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी के आग्रह पर गैल इंडिया लिमिटेड कंपनी के द्वारा चिन्हित जरूरतमंद दिव्यांगों को निःशुल्क 15 ट्राई साइकिलें ,चार बैटरी चालित रिक्शे तथा चार व्हीलचेयर्स बांटे गए। साथ ही सभी बैटरी चालित रिक्शा चालकों को निःशुल्क हेलमेट भी वितरण किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को ब्लॉक प्रमुख द्वारा फेस शिल्ड, मास्क व सैनिटाइजर भी वितरण किया गया । वहीं सभी लोगों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई थी। कार्यक्रम में उपस्थित फाउंडर पारस मणि वेलफेयर सोसाइटी से सुशीला वर्मा ने भी सभी विकलांगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
समाज सेविका सुशीला वर्मा ने बताया कि मेरा मकसद दिव्यांगों को एक स्टेज पर लाकर आत्मनिर्भर बनाना है तथा उपलब्ध कराए गए सुविधाओं का मुख्य मकसद यह भी है कि जो बच्चे पढ़ने वाले हैं इसकी मदद से स्कूल पहुंच सकें तथा भविष्य में आगे बढ़ सकें।


वहीं ब्लाक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी ने बताया कि ब्लॉक खटीमा में गेल इंडिया लिमिटेड की तरफ से दिव्यांगों हेतु 23 रिक्से उपलब्ध कराए गए हैं । जिसमें 15 ट्राई साइकिलें, चार बैटरी चालित रिक्शे तथा चार व्हीलचेयर्स हैं।

यह सुविधा दिव्यांगों को स्वत: रोजगार व जीवन यापन हेतु दिया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि खटीमा तथा सितारगंज क्षेत्र के सभी दिव्यांगों को प्रमाण पत्र उपलब्ध होने पर गैल इंडिया लिमिटेड की तरफ से कैंप लगाकर यह सुविधा उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।