कमल कोरंगा
बागेश्वर
बागेश्वर के कपकोट में शामा लीती गोगिना मोटर मार्ग का निर्माण कार्य 2007-2008 में शुरू हुआ किन्तु अभी तक विभाग द्वारा ग्रमीणों को मुआवजा नही दिया है जिसमें ज्यादातर एस०सी०वर्ग के लोगो के वर्गा 1,2,3 के अंतर्गत जमीन कटी है आज तक निर्धन गरीब परिवारों को मुआवजा नही मिला है
इसके संबंद्ध में ग्रामीण कई बार जिलाधिकारी बागेश्वर औऱ उपजिलाधिकारी कपकोट को अवगत करा चुके है किंतु अधिकारियों का कहना है फ़ाइल शासन को भेज दी गयी है इसमें अभी और समय लगने की बात कही। यह मोटर मार्ग पी० एम० जे० एस० वाई कपकोट द्वारा काटी गई है।