सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में ऑक्सीजन प्लांट का शिलान्यास

उत्तरकाशी


मनमोहन भट्ट


उत्तरकाशी जनपद में यमुनोत्री विधानसभा के विधायक केदार सिंह रावत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में ऑक्सीजन प्लांट का शिलान्यास किया l ऑक्सीजन प्लांट शिलान्यास से पूर्व क्षेत्रीय जनता व भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया l

विधायक केदार सिंह रावत ने अपने संबोधन मे कहा कि जनता की मूलभूत आवश्यकताएं मेरी सबसे पहले प्राथमिकतां हैं
साथ ही कहा कि स्वास्थ्य ही मनुष्य का पहला धन है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में पहले 2 डॉक्टर हुआ करते थे आज 10 डॉक्टर तैनात हैं विधायक ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट लगने से जहाँ क्षेत्रीय लोगो को सुविधाएं मिलेगी l

वही गरीब बीमार लोगों को जिनको कि ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ती हैं उन्हे देहरादून के चक्कर नही लगाने पड़गे इस अवसर पर डॉक्टर विनोद कुकरेती मण्डल अध्यक्ष डॉ0 विजय बडोनी, मण्डल अध्यक्ष पुनम रमोला एवं भाजपा के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।