सितारगंज किच्छा
दीपक
ट्रैक्टर की लोहे की हुक चोरी करने का आरोप लगाते हुए दबंगों ने शक के आधार पर एक ग्रामीण के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। घटना में ग्रामीण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजते हुए घटना की जांच शुरू कर दी ।
जानकारी के अनुसार पुलभट्टा थाना अंतर्गत ग्राम बरा क्षेत्र में दबंग परिवार के टेक्टर ट्रॉली को जोड़ने वाली लोहे की हुक चोरी हो गई ।घटना के बाद दबंग परिवार ने ग्राम निवासी कुंदन लाल के 33 वर्षीय पुत्र प्रेम प्रकाश पर हो हुक चोरी का आरोप लगाते हुए अपने घर के सामने गली में ही मारपीट शुरू कर दी ।
इस दौरान आरोपियों ने प्रेम प्रकाश के साथ बर्बरता पूर्वक मारपीट की , जिससे प्रेम प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई । घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए ।
सूचना पर पुलिस अधीक्षक ममता बोहरा , क्षेत्राधिकारी वीर सिंह , पुलभट्टा थाना प्रभारी विनोद जोशी , बरा चौकी प्रभारी दिनेश भट्ट सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश कर दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।