कर्णप्रयाग
दीपक शाह
विकासखंड पोखरी में बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने ग्राम पंचायत रौता, मसोली, कुमेड़ा, सरमोला की महिला मंगल दलों एवं युवक मंगल दलों को खेल एवं सांस्कृतिक सामग्री का वितरण किया।
इस मौके पर विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा विधायक निधि से प्रत्येक ग्राम सभाओं को महिला मंगल दलों एवं युवक मंगल दलों को सांस्कृतिक सामग्री एवं खेल सामग्री का वितरण किया जा रहा है। कहा इस प्रकार की सामग्री के वितरण से ग्रामीण क्षेत्रों की महिला मंगल दलों को सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलता है इससे हमारी संस्कृति का प्रचार-प्रसार होता है l
युवक मंगल दल को खेल सामग्री वितरण करते हुए विधायक भट्ट ने कहा खेल सामग्री की प्रोत्साहन से प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है।