बड़कोट पुलिस ने 05 पेटी 09 बोतल 22 अद्धे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार


मनमोहन भट्ट
उत्तरकाशी

एंकर- पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी मणिकांत मिश्रा के दिशा-निर्देशन में “नशामुक्त उत्तरकाशी” अभियान के तहत नशे,मादक द्रव्यों एवं ड्रग्स की बढती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व जनपद में अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे क्षेत्राधिकारी बड़कोट के पर्यवेक्षण मे गत रात्रि को बड़कोट पुलिस द्वारा ग्राम स्यालब से दिलमोहन सिंह पंवार पुत्र स्व0 मण्डल सिंह निवासी ग्राम स्यालब थाना बड़कोट उत्तरकाशी उम्र 44 वर्ष को 05 पेटी 09 बोतल 22 अद्धे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना बड़कोट पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।