भैंसोडा गांव में एक युवक को निवाला बनाने वाला गुलदार पिंजरे में कैद ।

भगवान सिंह

बीरोंखाल ।

विगत २२ जून को गुलदार द्वारा बीरोंखाल तहसील के ग्राम माला भैंसोडा साबली में 38 वर्षीय युवक को गुलदार ने हमला कर मार डाला था । जिसके बाद वन विभाग द्वारा गांव में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया गया था काफी मशकत के बाद आज सोमवार को गुलदार पिंजरे में कैद हो गया ।

वन क्षेत्राधिकारी थलीसैण अनिल सिंह रावत ने बताया कि आज सोमवार सुबह गस्ती दल के सदस्यों द्वारा सूचना दी गई कि ग्राम भैंसोड़ा माला साबली में लगाए गए पिंजरे में गुलदार कैद हो गया है। जिसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना की गई और गुलदार को रेस्क्यू कर रेंज मुख्यालय थलीसैण लाया गया। जहाँ पर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है

मौके पर वन क्षेत्राधिकारी थलीसैण रेंज अनिल सिंह रावत, वन दरोगा अरविंद रावत, व0द0 मोहन कुमार, वन बीट अधि0 मदन बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता पातीराम ढौंडियाल, जगत सिंह नेगी व अन्य ग्रामीण मौजूद थे। गुलदार का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।