भगवान सिंह
पौड़ी
ग्रामसभा बैंग्वाडी के उप ग्राम रैंगाढ लमखेतूसेरा में नेपाली मूल का 18 साल का युवक सुनील बहादुर भालू के हमले में घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि नेपाली मूल का परिवार खेती का काम करता है। युवक सवेरे 11:30 बजे खेत में काम कर रहा था वह प्यास लगने के चलते गदेरे की तरफ जा रहा था तभी अचानक भालू ने उस पर हमला कर दिया युवक के चिल्लने की आवाज जब ग्रामीणों द्वारा सुनी गयी |गनीमत रही कि ग्रामीणों द्वारा शौर करने के बाद भालू वहाँ से भाग गया और युवक को बचा लिया गया।
वही पौड़ी प्रमुख दीपक खुगसाल द्वारा बालक को निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है जिला अस्पताल के डॉक्टर परविंदर ने बताया कि भालू के हमले में गनीमत यह रही कि बालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई है बालक खतरे से बाहर है जिसका इलाज चल रहा है वहीं स्थानीय लोगों की मांग है कि कि जल्द से जल्द भालू को इस क्षेत्र से हटाकर दहशत से निजात दिलाई जाए।