लैंसडाउन
पौड़ी पुलिस द्वारा 22 जून से 28 जून तक अंतरास्ट्रीय ड्रग्स जागरूकता सप्ताह मनाया गया। कोतवाली लेंसीडाउन में पुलिस कर्मियों द्वारा अभियान चला कर नशा उन्मूलन के सम्बंध में विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित किया गया | वही आज लैंसडाउन कोतवाली पुलिस ने अभ्युदय संस्था के साथ मिलकर लैंसडाउन बाजार में नशा मुक्ति अभियान चलाया जिसमें स्थानीय महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया |
अभुदय परिवार संस्था और लेंसीडाउन पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से नशा जागरूकता अभियान चलाया गया | जिसमे कोतवाली से लेंसीडाउन बाज़ार में रेली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया |

साथ में अभुदय परिवार संस्था ने स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की जिसमे बच्चों के द्वारा स्लोगन लिखे गए, जिसमे विजेता बच्चों को अभ्युदय परिवार संस्था पुरुस्कृत करेगी |
इस अभियान में अभ्युदय परिवार संस्था की संयोजक भावना वर्मा ने बताया कि आज उनके द्वारा कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर नशा मुक्ति अभियान व स्लोगन प्रतियोगिता चलाई जायेगी | जो 29 जून ऑनलाइन चित्र प्रतियोगिता चलाएगी जिसमे कोई भी बच्चे भाग ले सकते हैं | इस प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा स्वयं बनाई पेंटिग व्हाट्सएप पर भेजनी होगी |
एस आई रचना रानी ने अभुदय परिवार संस्था और लैंसडाउन के लोगों का इस ड्रग्स जागरूकता अभियान में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया |
इस दौरान एस आई रचना रानी और एस आई रियाज अहमद, विनीत, रेशमा, पुष्पा वर्मा, चंदना नेगी सहित अनेक लोग मौजूद रहे |