रेलवे पटरी के किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला शव


खटीमा

अशोक सरकार

खटीमा में पीलीभीत रोड पर स्थित कृषि मंडी के पास रेलवे पटरी के किनारे संदिग्ध अवस्था में एक डेड बॉडी मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची खटीमा पुलिस द्वारा डेड बॉडी को कब्जे में ले लिया गया है, शव की तलाशी के बाद मिले आधार कार्ड के अनुसार मृतक थाना न्यूरिया, जिला पीलीभीत क्षेत्र का होना बताया जा रहा है, तथा किस कारण से मृत्यु हुई है

अभी पता नहीं चल पाया है।इस मामले में सीओ खटीमा मनोज ठाकुर ने बताया कि रेलवे पटरी के किनारे एक डेड बॉडी मिली है । जिसके शरीर में रगड़ के निशान हैं तथा उसकी आंख थोड़ी बाहर निकली हुई है। डेड बॉडी की तलाशी करने पर एक आधार कार्ड मिला है

जिसके आधार पर हरीश कुमार निवासी न्यूरिया जिला पीलीभीत का होना पाया गया है। उन्होंने बताया कि इसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।