ज्योति रौतेला द्वारा किया 150 आंगबाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियों को सम्मानित

लैंसीडाउन

कोरोना मह्मारी की जहाँ पहली लहर से आमजन मानस को भारी नुकसान हुवा है वहीँ उनका रोजगार भी छीन गया है | जबकि पहली लहर का प्रकोप ख़त्म भी नहीं हुवा था की दूसरी लहर ने दस्तक दे डाली | जिस कारण लोगों की रही सही उम्मीदें भी धूमिल हो गई और लोगों को जहाँ एक और अपने परिवार को चिकित्सालयों में बचाने की जदोजहद करते और उनकी जान को बचाने की गुहार लगाते देखा गया | वहीँ इस समय कोई भी किसी की मदद करने के लिए जल्दी से आने को तैयार नहीं था |

वहीँ दूसरी और चिकित्सक और आंगबाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियों के द्वारा इस भयंकर महामारी में भी अपने फर्ज से नहीं हेट और कोरोना काल में अपनी सेवाएँ ईमानदारी और निष्ठां के साथ करते रहे | इसी को देखते हुए आज आखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ज्योति रौतेला के द्वारा जयहरीखाल ब्लाक मुख्यालय मे कोविड महामारी के दौरान अग्रणी भूमिका का निर्वहन करने वाली आंगबाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियों को सम्मानित किया|

आखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ज्योति रौतेला के नेतृत्व में लैंसडौन विधानसभा के जयहरीखाल ब्लाक मुख्यालय मे कोविड महामारी के दौरान अग्रणी भूमिका का निर्वहन करने वाली 150 आंगबाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया। सम्मान के रूप में एक शॉल व एक सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।


इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव ज्योति रौतेला ने कहा की कोरोना की इस मुश्किल समय मे जब लोगों का अपना घर से निकलना मुश्किल हो गया था, ऐसे मे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ एवं आशा कार्यकत्रियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई। ज्योति रौतेला ने इनके समर्पण की तहे दिल से सराहना की। ज्योति रौतेला ने कहा की आप सब का यह त्याग सबके लिए आम जन के साथ कांग्रेस पार्टी के लिए बेहद मायने रखता है।

कार्यक्रम में उपस्थित ब्लाक प्रमुख जयहरीखाल दीपक भंडारी ने कहा की आशा एवं आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कोबिड की लड़ाई लड़ने में जो योगदान दिया है उसे कभी भुलाया नही जा सकता।