जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउण्ड के लिए लगी लंबी कतार

बागेश्वर

कमल कोरंगा

बागेश्वर के जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सप्ताह में मात्र तीन दिन होने से क्षेत्रीय लोग काफी परेशान है लोगो को लंबी कतार में रहने को बाध्य होना पड़ रहा है इसमें ज्यादातर गर्भवती महिलाएं है जिन्हें 50-60किमी दूर से जिला अस्पताल आने के बाद भी अल्ट्रासाउंड नही हो पाता है

और उनको दो दिन और इंतजार करना पड़ता है उसके बाद भी निश्चित रूप से अल्ट्रासाउंड होगा विना निश्चित्ता के इंतजार करना पड़ रहा है और संबंधित अधिकारियों से बात करने पर पता चला कि एक दिन में 45 अल्ट्रासाउंड ही हो रहे है और बाकि अल्ट्रासाउंड के लिए जो महिलाएं रह जाती है उन्हें वापस घर भेज दिया जाता है ।