कमल कोरंगा
बागेश्वर।
बागेश्वर की सिमी नरगुल के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विगत वर्ष कोरोना काल मे ग्रामीणों ने मनेरगा के तहत काम किया था जिसका पैसा आज तक नही मिला है | ग्रामीण चंद्र शेखर पाण्डेय का कहना है कि उन्होंने 2019-20 में मनेरगा में काम किया था उनका पैसा अभी तक नही मिला है और न ही वर्तमान में उनको इसके अन्तर्गत काम दिया जा रहा है वे प्रवासी है |
विगत कोरोना काल से वे घर पर ही है उन्हें घर की आजीविका चलना मुश्किल हो रहा है बार बार रोजगार मांगने पर उनके साथ टालमटोल किया जा रहा है | सी० डी०ओ ० बागेश्वर ने इसका तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्यवाही के आदेश दिए और ग्रामीणों से वार्ता की इस कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व दर्जा मंत्री राजेंद्र टंगड़िया ,ललित फर्स्वाण ,चंद्र शेखर जोशी आदि कई ग्रामीण मौजूद थे |