शहीद के परिवार को दिए जायंगे बारह लाख रुपए | गणेश जोशी

सतपुली

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि दुनिया में इससे बड़ा दुख और कोई नही हो सकता कि किसी का जवान बेटा चला जाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक जीओ किया कि यदि देश की रक्षा करते हुए कोई वीर शहीद हो जाता है तो उसके परिवार के एक व्यक्ति को योग्यता के अनुसार नौकरी दी जाएगी। किंतु यहां स्थिति अलग है |

शहीद मंदीप सिंह नेगी परिवार के इकलौते पुत्र थे। कहा कि यह वीरो की भूमि है। शहीदों का सम्मान करना हर देशवासी के कर्तव्य है। शहीदों के सम्मान में लगातार काम किए जा रहे हैं। कहा कि शहीद के परिवार जनों के लिए अलग से कुछ करने की सोचेंगे और उसे कैबिनेट में लाकर पास करेंगे। उन्होंने शीघ्र बारह लाख रुपए देने की बात कही। जबकि कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने शहीद के परिवार को राज्य सरकार की ओर से मदद देने की बात कही।