खटीमा- उधम सिंह नगर।
अशोक सरकार
खटीमा कोतवाली क्षेत्र में पूर्व में चोरी हुई एक बाइक मामले में खटीमा पुलिस को सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। साथ ही पकड़े गए युवक के पास से चोरी की बाइक को भी बरामद किया गया है।
इस पूरे मामले में खटीमा कोतवाली के एसएसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पूर्व में खटीमा कोतवाली में बाइक चोरी के दर्ज मामले में जहां उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम लगातार बाइक चोरी के खुलासे में लगी हुई थी वही पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पीलीभीत रोड से एक युवक सतपाल को गिरफ्तार किया गया है।जिसके कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद की गई है।वही आरोपी युवक को सम्बंधित धाराओं में न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।