काशीपुर/ किच्छा
काशीपुर/ किच्छा क्षेत्र के मीडियाकर्मियों ने एनयूजे के जिलाध्यक्ष अश्वनी सक्सेना की अध्य्क्षता में आहूत एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें किच्छा क्षेत्र के पत्रकारो के साथ अश्वनी सक्सेना ने एनयूजे संगठन की उपलब्धियों व संगठन से सम्बंधित पत्रकार हित मे सम्पूर्ण कार्यो को सांझा किया।
बैठक में किच्छा नगर से क्षेत्र के पत्रकारो ने एनयूजे से जुड़ने का मन बनाकर चर्चा की। इस पर संगठन की गतिविधियों व जिला उधमसिंहनगर में संगठन को विस्तार करने पर बल देते हुये। पत्रकार दिलीप अरोरा व पत्रकार राधेश्याम अरोरा ने संगठन से जुड़ने का मन बनाकर संगठन की बहुत जल्द कार्यकारणी का गठन करने पर वादा किया। इस मौके पर जितेंद्र सक्सेना, श्रवण कुमार, व किच्छा पत्रकार साथी मौजूद रहे।