शहीद के नाम पर होगा मोटरमार्ग, जल्द किया जाएगा डामरीकरण

सतपुली

शहीद राइफलमैन मंदीप सिंह नेगी को श्रंद्धाजलि देने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सकनोली विकास खंड पोखाडा पहुँचे | जहाँ पहुँचकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंदीप के माता पिता को ढांढस बंधाया और मंदीप की शहादत को देश व प्रदेश का गर्व बताया ।

मा0 मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने शहीद के परिजन माता एवं पिता से मिलकर उनको सांत्वना दी। उन्होंने कहा की शहीद मनदीप नेगी के परिवार को राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की, कि इस विकट घड़ी में भगवान उनके परिवार को सहन शक्ति प्रदान करें तथा शहीद मंदीप सिंह नेगी को अपने चरणों में स्थान दें।

उन्होंने कहा कि आज मंदीप सिंह नेगी हमारे बीच नहीं हैं वे देश के लिए शहीद हो गए हैं। कहा कि धन्य हैं उनके माता पिता जिन्होंने ऐसे वीर सपूत को जन्म दिया जो देश की रक्षा के लिए शहीद हुआ है और अपना नाम इतिहास के पन्नो पर दर्ज कर गया है।

इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि शहीद मनदीप सिंह नेगी के गांव की रोड का डामरीकरण किया जाएगा, और इस मार्ग का नाम का शहीद मंदीप सिंह नेगी मार्ग रखा जाएगा।

शहीद राइफलमैन मंदीप सिंह नेगी के गांव सकनोली में क्षेत्रीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि शहीद को श्रद्धांजलि देने पहुँचे और शहीद मंदीप के पैतृक घाट में शहीद को अंतिम विदाई दी ।