कमल कोरंगा
बागेश्वर।
बागेश्वर के सीमांत गांवों लीती शामा बड़ी पन्याली गोगिना आदि गांवों में उत्तराखंड पुलिस की सराहनीय पहल की है | यहाँ शामा चौकी निरीक्षक कृष्णा गिरी गोस्वामी द्वारा गांव-गांव जाकर युवाओं को नशामुक्ति अभियान के तहत सचेत किया नशे से होने वाले दुष्परिणाम, आर्थिक एवं शारीरिक ,सामाजिक व पारिवारिक नुकसान के बारे में अवगत कराया |
साथ ही साइवर क्राईम के संबंध में क्षेत्रीय ग्रामीणों को अवगत कराया इससे क्षेत्रीय जनता का भी खूब सहयोग मिला | मित्र पुलिस की सराहना की और ग्रामीण युवाओं ने शामा चौकी प्रभारी को लीलियम पुष्प गुच्छा देकर स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया | इस कार्यक्रम में लीती के ग्रामप्रधान चामू सिंह ,युवा मंगलदल अध्यक्ष बलवंत कोरंगा,सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र सिंह,मुकेश,राजू,रमेश आदि ग्रामीण युवा मौजूद रहे |