इंद्रजीत असवाल
पौड़ी गढ़वाल
आज हम आपको जनपद पौड़ी के रिखणीखाल प्रखंड के अन्तर्गत मुख्य मार्ग पर बसे ढाबखाल बाजार की है ये सड़क लैंसडौन व रिखणीखाल को जोड़ती है।
यह छोटा सा बाजार कई गाँवो का केंद्र बिंदु है जिसमें ग्राम घेडी,मंजुली तल्ला,मंजुली मल्ला सिनाला,नुनेरा,अंगणी,खनेता तल्ला,खनेतामल्ला, अन्दरसौ, उनरी, कोलगाड, नयेडी, मज्याडी आदि कई गाँव आते हैं।
यहाँ पर राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी है इस केंद्र में जाने का जो रास्ता व सड़क है बरसात के कारण व नाली न होने से नाला व नदी का विकराल रूप लिए हुए है तथा जगह जगह कूड़े का ढ़ेर का अम्बार लगा रहता है।जबकि ग्राम पंचायत प्रधान सिनाला ने कूडादान वितरण किये है फिर भी सड़क के किनारे व गधेरो में कूड़ा साफ देखने को मिलता है।
अब हम आपका ध्यान सामुदायिक शौचालय की ओर ले जायेगे जो पहले सड़क के किनारे बना था जो अब टूट कर जमींदोज हो गया है वहाँ पर उसकी ईटे तक नही रही लोग चलते बने।
अब पुनः नया बनकर तैयार हो रहा है।
विगत चार साल पहले बना ए एन एम केंद्र जो देखने में भव्य व सुन्दर दिखाई दे रहा है लेकिन जब से बना है इसमें अभी तक गृह प्रवेश तक नहीं हुआ।उसमे ए एन एम केन्द्र नही चल रहा है।खूबसूरत विल्ड़िंग भूत बंगला बनता जा रहा है।
तब से ताला ही लटका है।समझ में नहीं आता कि इतने बड़े भारी भरकम भवन का इस्तेमाल आखिर क्यो नहीं हो रहा है,
किसके आदेश का इन्तजार है?
मुख्य मार्ग की सड़क भी नदी नाले का रूप ले रही है क्योकि सड़क के किनारे लोक निर्माण विभाग द्वारा नालियो का निर्माण नही हुआ है।सड़क की हालत ऊबडखाबड हो रही है हिचकोले खाने पडते हैं।पता नहीं चलता कि हम सड़क पर चल रहे है या गढढो के ऊपर चल रहे हैं।
अब कब तक जिला प्रशासन व सम्बन्धित विभाग के अधिकारीगण संज्ञान लेते है ये तो वक्त ही बताएगा