सकनॉली गांव के शहीद सैनिक को श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे मुख्यमंत्री l

सतपुली

सरत सिंह

जम्मू कश्मीर में शहीद हुए सैनिक को कल मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत देहरादून से सकनोली पोखड़ा पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे l

सकनोली गांव के शहीद राइफल मैन सैनिक मंदीप सिंह नेगी जो कि 11 गढ़वाल राइफल में जम्मू कश्मीर के एलओसी में तैनाती के दौरान शहीद हो गया l जिसकी सूचना मिलते ही उसके परिवार में शौक की लहर दौड़ गई ओर घर वालों का रो रोकर बुरा हाल है l

आपको बता दें कि मनदीप सिंह नेगी अपने मां बाप का एकलौता बेटा था l विगत वर्ष घर छुट्टी आने पर घर वालों ने उसकी सगाई की थी तथा दो माह बाद उसकी शादी करने की घर वाले तैयारी कर रहे थे l

लेकिन घर में बेटे के शहीद होने की खबर मिलने से घर में मातम का माहौल है साथ ही आसपास के क्षेत्र में भी इस घटना से उदासी छाई है l

आज जम्मू से शहीद के पार्थिव शरीर को दिल्ली एयरपोर्ट से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे l जहां से सड़क मार्ग से कोटद्वार लैंसडाउन होते हुए सकनोली पोखड़ा पहुंचेंगे l जहां शहीद सैनिक को परिवार ओर क्षेत्र के लोगों को अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा l

वहीं कल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी अपने आवास से जी टी सी एयरपोर्ट से 9 बजे सुबह प्रस्थान करेंगे तथा रा इ का पोखड़ा के मैदान में हेलीकॉप्टर द्वारा 9.30 पर पहुंचेंगे l जिसके बाद सड़क मार्ग से शहीद के घर जाकर परिवर से मुलाकात करेंगे l

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा शहीद राइफल मैन मंदीप सिंह नेगी के पार्थिव शरीर पर पुषपांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे l