मसूरी झील में बने पार्क में घुसा मलवा, पार्क में बनाई गई कलाकृतियां नष्ट, झील मेें सफाई का काम कर रहे ठेकेदार पर लगाया लापरवाही का आरोप

मसूरी

सुनील सोनकर



कलाकार त्रिलोक सिंह चैहान के द्वारा मसूरी झील में अपने पार्क में बनाई गई मिट्टी की कलाकृति देर रात हुई बारिश की भेंट चढ़ गई । त्रिलोक सिंह चौहान द्वारा मसूरी झील में विभिन्न प्रजातियों के जानवरों, देवताओं आदि की कलाकृति बनाकर एक छोटे से पार्क को संचालित कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं, परंतु देर रात की बारिश के कारण ठेकेदार द्वारा झील की सफाई के लिए एकत्रित किए मलवा उनके पार्क में जा घुसा l जिससे उनके द्वारा बनाई गई सभी कलाकृति नष्ट हो गई l

त्रिलोक सिंह चौहान ने बताया कि सुबह के समय जब वह झील अपने पार्क पर गए तो वहां का मंजर देखकर वह हैरान हो गए, पूरे पार्क में मलबा ही मलबा भरा हुआ था l वह उनके द्वारा बनाई गई कलाकृति पूर्ण रूप से नष्ट हो गई थी l

उन्होंने बताया कि इन दिनों झील की सफाई का काम चल रहा है, जिसका मलवा ठेकेदार द्वारा इकट्ठा कर दिया गया है वहीं ठेकेदार की लापरवाही के कारण देर रात को हुई बारिश से मलवा उनके पार्क में घुस गया l

पालिका प्रशासन से मांग की है कि ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाय तथा उनको हुए नुकसान की भी भरपाई करवाई जाए।