आखिर आजादी के 74 वर्षों बाद भी सीमांत गाँवों में संचार व्यस्था नही

बागेश्वर

कमल कोरंगा

जहां पूरे देश मे रिलायंस जियो 5G की शुरुआत कर रही है | वही ऐंसा भी एक क्षेत्र है जहाँ अभी भी संचार की सेवा नाम के लिए है | आजादी के ७४ वर्षों के और प्रदेश बनने के बाद भी कई सरकारें आई और गई लेकिन गांवों में संचार सेवा की व्यवस्था नही कर सके |

हम बात कर रहें है बागेश्वर के सीमांत गाँव कीमू , गोगिना, रातिर , केठी, मल्खादुरचा, कापड़ी, हामटी, लीती आदि कई गांव 74 वर्षों बाद भी संचार से नही जुड़ पाए है उत्तराखंड अलग राज्य बने 20 वर्ष हो गए कितने सरकार बदली कितने मुख्यमंत्री और कितने इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधि । जिन्होंने इस क्षेत्र में कितने चुनावी वादे किए और जीतकर भूल भी गए फिर अब चुनावी दौर शुरू होना है |

पर संचार व्यवस्था कब शुरू होगा यह एक सोचनीय विषय है किंतु यह सत्य है कि जहाँ कोविट के दौरान सभी विद्यालयो ने ऑनलाइन पढ़ाई का जिम्मा तो ले लिया पढा भी रहे हैं | पर संचार तो गांव से कोशों दूर है भला यह कौन बताएगा । इस कारण क्षेत्र में पलायन भी अधिक है और इस क्षेत्र में कई प्रवासी भी विगत काफी समय से यहाँ रह रहे है और उनका कहना है कि संचार न होने से इन गांवों के बच्चों को लगभग 20-25 किमी दूर आकर अपनी ऑनलाइन पढ़ाई करने को मजबूर होना पड़ रहा है और कई प्रवासी पलायन भी हो चुके है