ड्रग्स जागरूकता सप्ताह के तहत नशे के प्रति किया जागरूक सड़क व गांव के आस-पास स्वतः उगे भांग के पौधों को किया नष्ट

उतरकाशी

मनमोहन भट्ट

ड्रग्स जागरूकता सप्ताह के तहत बड़कोट पुलिस ने टैक्सी यूनियन के बडकोट के पदाधिकारियो/वाहन स्वामी/चालकों नशे के प्रति किया जागरूक | साथ ही सड़क व गांव के आस-पास स्वतः उगे भांग के पौधों को भी पुलिस नेे किया नष्ट |

.वर्तमान समाज में दिनोंदिन बढ़ रहे नशे,ड्रग्स एवं मादक पदार्थों के सेवन एवं अवैध व्यापार के प्रचलन की रोकथाम हेतु पुसिस अधीक्षक उत्तरकाशी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में चलाये जा रहे “ड्रग्स जागरूकता सप्ताह” के तहत उतरकाशी जनपद की पुलिस द्वारा आमजनमानस को नशे के प्रति लगातार जागरुक किया जा रहा है |

जिसके तहत आज प्रभारी निरीक्षक बड़कोट, अजय सिंह के नेतृत्व में बड़कोट पुलिस द्वारा टैक्सी यूनियन बड़कोट में ड्रग्स जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर यूनियन के पदाधिकारियो/वाहन स्वामी/चालकों को नशे, ड्रग्स एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया | साथ ही सभी को ड्रग्स जागरुकता सम्बन्धी पम्पलेट्स वितरित किये गये।

वहीं पुलिस द्वारा सिडक गांव के आस-पास लगभग 04 नाली जमीन पर स्वतः उगे भांग के पौधों को नष्ट किया गया तथा आमजन को समय-समय पर ऐसे पौधों को विनिष्ट करने के सम्बन्ध मे बताया गया, प्रभारी निरीक्षक बड़कोट द्वारा आमजन से नशे के अवैध कारोबार के सम्बन्ध मे जानकारी के सम्बन्ध में पुलिस को सूचित करने की अपील की गयी।