नवजात बच्ची की नाबालिग मां के साथ दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थलीसैंण थाने के एक गांव के गदेरे में निर्जन स्थान डाटपुल के नीचे एक दिन की नवजात बच्ची को किसी अज्ञात द्वारा छोड़ने की घटना घटित हुई थी | जिसपर लोगों ने इस प्रकार किये गए कृत्या पर नवजात को छोड़ने वाले के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग की गई थी | जिसका वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुये अभियोग का सफल निस्तारण व अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिये।

छानबीन के बाद पुलिस के द्वारा जांच में नवजात बच्ची की नाबालिग मां के साथ दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसपर आरोपी युवक को अदालत में पेश कर जिला कारागार खांड्यूसैण भेज दिया गया है।

आपको बतादें कि विगत दिनों विगत 14 जून को थलीसैंण थाने में ग्रामीणों की सूचना पर निर्जन स्थान डाटपुल पर नवजात बच्ची मिलने की सूचना पर पहुंची | जिसपर थलीसैंण पुलिस ने नवजात को उपचार के लिए सीएचसी थलीसैंण में भर्ती कराया था। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने नवजात को बेस अस्पताल श्रीनगर रैफर कर दिया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुये अभियोग का सफल निस्तारण व अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिये। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, कोटद्वार, श्रीमती मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी प्रेमलाल टम्टा के प्रर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

ग्राम प्रधान रौली की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस जांच में प्रसूता एक नाबालिग ‌निकली थी। जिस पर पुलिस ने नाबलिग प्रसूता के खिलाफ भी नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसके बाद 21 जून को इसी घटना को लेकर जानकारी प्राप्त होने पर कैन्यूर निवासी एक व्यक्ति ने थाना थलीसैण में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया जिस पर थाना थलीसैण ग्राम पातल निवासी एक युवक पर पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।

गठित टीम द्वारा तकनीकी एवं ठोस पतारसी सुरागरसी से अभियुक्त संदीप सिंह पुत्र प्रताप सिंह पाताल थाना थलीसैंण को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया। जहाँ उस पर मु0अ०स० -15/2021 के तहत IPC Act 376 में व ३/४ पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया गया |

जिसके बाद गिरफ्तार आरोपी युवक को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी लेंसडाउन की अदालत में पेश किया गया अदालत के आदेश पर आरोपी युवक को जिला कारागार खांड्यूसैण भेज दिया गया है।

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रविन्द्र सिंह, एसआई दीपा रानी, कांस्टेबल संदीप सिंह, जगदीश, हरिओम, आदित्य व मनोज चैधरी शामिल रहे। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।