चौबटखाल
संदीप पोखरियाल
कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए सरकार द्वारा लगातार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर जहाँ पहले 60 से ऊपर के लोगों को वेक्सीन लगाईं जा रही थी वहीँ दूसरी और 45 से ऊपर के युवाओं को भी वेक्सीन लगाने का कार्य शुरू किया गया | जिसके बाद सरकार द्वारा अब १८ से ऊपर के युवाओं के लिए भी कोरोना वेक्सीन लगाए जाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और स्कूलों में भी वेक्सीनेशन किये जाने को तैयारियां की गई |
आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंवाल में १८ से ऊपर के युवाओं के लिए वेक्सीनेशन कैम्प लगाया गया था जहाँ पर युवाओं के द्वारा बढ़चढ कर भाग लिया गया और युवाओं में वेक्सीनेशन के लिए उत्साह दिखाई दिया | प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंची स्वास्थ्य विभाग द्वारा १५० से ऊपर युवाओं को वेक्सिनेशन किया गया |
स्थानीय ग्रामीण पदीप कुमार ने बताया की सरकार ने दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों की समस्याओं को देखते हुए ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और स्कूलों में वेक्सीन लगाये जाने से लोगों को राहत मिली है | साथ ही सबसे ज्यादा राहत वृद्ध, विकलांग, गरीब लोगों मिली है, जिन्हें गाँव से दूर जाने काफी परेशानी उठानी पड़ती थी |
वहीँ वेक्सिनेशन के दौरान लोगों के द्वारा कोरोना गाइड लाइन की धजियाँ उड़ाई गई और किसी भी प्रकार की सोसियल डिस्टेंशिंग नहीं देखने को मिली कई तो एंस लोग भी थे जो बिना माक्स के ही वेक्सीन लगाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंवाल पहुंचे हुए थे |