गरीब, विधवा और विकलांग महिलाओं की बेटियों की शादियों का उठाया बीड़ा |

सतपुली |

क्षेत्र और उत्तराखंड में रहने वाली ऐसी  गरीब, विधवा और विकलांग महिलायें जो अपनी बालिकाओ की शादी करवाने में अक्षम है की बालिकाओ की शादी अब क्षेत्र के सामजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा समिति बनाकर किया जाएगा | जिसके लिए  ठा0 सुन्दर सिंह चौहान वृद्ध आश्रम मलेठीसैन सतपुली में एक बैठक की गई |  बैठक में सामाजिक कार्यकर्त्ता और बुद्धिजीवी लोग शामिल थे |

 बैठक में एक समिति के गठन किये जाने और उसके माध्यम से क्षेत्र और उत्तराखंड में रहने वाली ऐसी गरीब, विधवा और विकलांग महिलायें जो अपनी बालिकाओ की शादी करवाने में अक्षम है की दो बालिकाओ की शादी का बीड़ा उठाने को लेकर निर्णय लिया गया | बैठक में  बंधुवर्ग सेवा समिति के नाम से समिति का गठन कर बालिकाओं की शादी करवाने का निर्णय लिया गया | साथ ही समिति की कार्यकारणी का गठन किया |

समिति में संरक्षक के रूप में सुन्दर सिंह चौहान,  अध्यक्ष पद पर श्रीमती माया देवी, सचिव पर नीलम नेगी नीलकंठ, कोषाध्यक्ष पर श्रीमती निकिता, उपाध्यक्ष पद पर विक्रम सिंह, संगठन मंत्री नरेंद्र सिंह नेगी, सह सचिव डब्बल सिंह मियाँ,  प्रचार मंत्री जगमोहन डांगी, विक्रम रावत सहित अनेक लोगों को सदस्य के रूप में चुना गया | समिति में मार्गदर्शक के रूप में मंगल सिंह नेगी, चन्द्र शेखर भट्ट राकेश खंतवाल, राजेन्द्र नैथानी, गंगा सिंह बिष्ट और त्रिलोक सिंह नेगी को रखा गया |

बैठक में सोनिया, त्रिलोक चौहान, विकास पोखरियाल, विजय प्रकाश, सरितानंद, प्रेम सिंह रावत, मनोहर नेगी, जितेन्द्र चौहान, कैलाश नौटियाल, मनीष खुगशाल स्वतंत्र सहित अनेक लोग मौजूद रहे |


बैठक की अध्क्षता सुन्दर सिंह चौहान के द्वारा की गई तथा संचालन राकेश खंतवाल के द्वारा किया गया |