अशोक सरकार
ऊधम सिंह नगर।
खटीमा में 9 करोड़ से अधिक की लागत से सड़क के दोनों ओर हो रहे सौंदर्यकरण के कार्य के नाम पर कार्यदाई संस्था द्वारा किए गए गड्ढों में हुआ जलभराव। जलभराव से परेशान व्यापारियों की शिकायत पर स्थानीय विधायक ने रात को जलभराव के क्षेत्र का किया निरीक्षण। कार्यदायी संस्था और स्थानीय अधिकारियों को जलभराव से व्यापारियों को निजात दिलाने के लिए दिए निर्देश।
खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी ने रात को व्यापारियों की शिकायत पर खटीमा नगर से टनकपुर रोड में चौराहे से अमाउं तक सड़क के दोनों ओर 9 करोड़ की लागत से चल रहे सौंदर्यीकरण के कार्य के कारण सड़क के दोनों तरफ की गई खुदाई के कारण बने गड्ढों में हुए जलभराव का रात्रि को निरीक्षण किया। स्थानीय व्यापारियों की शिकायत पर निरीक्षण को पहुंचे विधायक धामी ने स्थानीय प्रशासन ,कार्यदाई संस्था व ठेकेदारों से व्यापारियों को सड़क किनारे खुदाई व बरसात के जलभराव से निजात दिलाने को लेकर निर्देशित किया।
मीडिया से रूबरू होते हुए खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खटीमा मुख्य चौराहे से अमाउँ तक जहां सड़क के दोनों ओर सौन्दर्यकरण कार्य किया जा रहा है वहीं सड़क के दोनों और सुंदर कार्य को लेकर की गई खुदाई में जलभराव व उससे होने वाली परेशानियों की स्थानीय व्यापारियों ने शिकायत की थी जिसके चलते आज उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थानीय अधिकारियों व कार्य संस्था के कर्मचारियों के साथ सड़क के जल भराव का निरीक्षण किया है।
विधायक ने कहा कि उन्होंने कार्यदाई संस्था के अधिकारी को निर्देशित किया है कि बरसात के चलते अगर डामरीकरण के कार्य में देरी है तो जलभराव वाले स्थानों पर आरबीएम डालकर स्थानीय व्यापारियों को होने वाली परेशानी से निजात दिलाएं।