धुमाकोट
धुमाकोट | लगातार पुलिस महकमे द्वारा नशे और मादक पदार्थो व अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है | जो की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी पी0 रेणुका देवी के आदेशानुसार जनपद में अवैध शराब की बिक्री ,एवं तस्करी की रोकथाम के लिये अभियान चलाया जा रहा है | जिसके तहत आज थाना धुमाकोट में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार के निर्देशन में वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया | जिसके तहत दो लोगों को 08 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया |
थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि का0 मुकेश चंद तथा का0 राजीव कुमार के द्वारा टान्दियों बैण्ड के पास वाहन चैकिंग की जा रही थी | जहाँ बुलेरों नंबर UK06S-6646 में दो लोग प्रदीप सिंह रावत पुत्र प्रेम सिंह रावत निवासी ग्राम संगलिया और अनुज रावत पुत्र वीरेंद्र सिंह रावत ग्राम रिन्गाल्टो के पास 08 पेटी सोलमेट ब्लेक डीलक्स व्हिस्की मार्का बरामद की गई | जिनके खिलाफ मु0 अ0 सं0 16/21 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है |