“ड्रग्स जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत पुलिस द्वारा किया गया जागरूक।”

चमोली

इस बुरे काम से मुँह मोड़ो, ये नशा छोड़ो, ये नशा छोड़ो। के इन स्लोगनो के साथ चमोली पुलिस आजकल नशे के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए दिखाई दे रही है | चमोली पुलिस द्वारा चलाये जा रहे “ड्रग्स जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत पुलिस द्वारा किया गया जागरूक।”

पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान के निर्देशन में मादक पदार्थो के सेवन और व्यापार के सम्बन्ध में जनमानस को जागरूक करने के लिए “ड्रग्स जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है | जो दिनांक 22/06/2021 से दिनांक 28/06/2021 तक चलाया जायेगा |

वही आज क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थाना गोपेश्वर, कोतवाली कर्णप्रयाग, थाना थराली, थाना पोखरी पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत “ड्रग्स जागरूकता सप्ताह” अभियान के तहत आम जनमानस को नशे के दुष्प्रभावों, नशीले पदार्थों का सेवन ना करने एवं मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के संबंध में जानकारी देते हुए पोस्टर, पेम्पलेट, लाउडहेलर के माध्यम से जागरूक किया गया।