छिददरवाला मे स्वास्थ्य केन्द्र मे प्रसव सेवा शुरू करने को लेकर सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

छिददरवाला मे स्वास्थ्य केन्द्र मे प्रसव सेवा शुरू करने को लेकर सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

ऋषिकेश : ग्रामीण क्षेत्रों मे स्वास्थ्य सेवा भगवान भरोसे है ।जहां छिददरवाला प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दो साल से प्रसव सेवा बन्द पडी है । जहां प्रसव सेवा को शुरू करवाने को लेकर कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला के नेतृत्व मे ग्रामीणो ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा । सौंपे ज्ञापन मे कहा की पूर्व मे स्वास्थ्य केन्द्र मे प्रसव की सुविधा उपलब्ध थी। लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग का विस्तारिकरण के कारण छिददरवाला स्वास्थ्य केन्द्र क्षतिग्रस्त हो गया है । जहां दो साल से प्रसव सेवा बन्द पडी है । जिसमें गर्भवती महिलाओं को असुविधा हो रही है । ग्रामीणो ने जल्द प्रसव सेवा शुरू करने की मांग की है । पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गोकुल रमोला ने कहा कि छिददरवाला स्वास्थ्य केन्द्र मे जल्द ही प्रसव सेवा को शुरू ना किया गया तो ग्रामीणो के साथ मिलकर आन्दोलन किया जायेगा । ज्ञापन सौंपने वालों मे गजेन्द्र विक्रम शाही ,मीन बहादुर ,ऋषिराम रतूडी आदि मौजूद रहे ।