न्यूजीलैंड के खिलाफ WTC फाइनल में भारत को मिली शर्मनाक हार |

भारतीय टीम को न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में करारी हार मिली। बल्लेबाजों के फ्लॉप होने की वजह से भारत इस मैच में बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहा और हार झेलना पड़ा। 139 रन का पीछा करते हुए 45.5 ओवर में न्यूजीलैंड ने महज 2 विकेट गंवाकर जीत का लक्ष्य हासिल किया। 

इस मैच में भारतीय कप्तान से एक बेहतर पारी की उम्मीद की जा रही थी लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रहे,पहली पारी में भारतीय टीम 217 रन ही बना पाई जिसमें कोहली के बल्ले से 44 रन निकले थे। दूसरी पारी में जब टीम को एक बड़ा स्कोर बनाने की जरूरत थी कि वह महज 13 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरी पारी में भारत की पूरी टीम महज 170 रन पर ही ढेर हो गई। कोहली एक तरफ जहां दोनों पारी में कुल मिलाकर 57 रन ही बना पाए वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के कप्तान ने पहली पारी में 49 रन बनाए तो दूसरी पारी में नाबाद 53 रन बनाकर टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे |