मेनका गांधी के खिलाफ काली पट्टी बांध विरोध दर्ज कर मनाया काला दिवस

मनमोहन भट्ट


उत्तरकाशी

इंडियन वेटनरी एसोसिएशन ने आज बीजेपी सांसद मेनका गांधी के खिलाफ काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कर काला दिवस मनाया | एसोसिएशन ने मेनका गांधी पर एक डॉक्टर से बदसलूकी का आरोप लगाया है | एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री,और बीजेपी अध्यक्ष को चिट्ठी लिखकर मेनका गांधी पर कार्यवाही की मांग की है, वहीँ राजकीय पशु चिकित्सालय पुरोला में भी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कर मेनका गांधी पर कार्यवाही की मांग की है |

विरोध करने वालों में डॉ.नामित मोहन,वेटेरिनरी फार्मासिस्ट विजय प्रकाश, वैक्सीनेटर त्रिलोक सिंह एवं पशुधन सहायक सुरेंद्र कुमार और सुनी देवी मौजूद रहे।