ड्रग्स जागरूकता सप्ताह के तहत उतरकाशी व हर्षिल पुलिस द्वारा आमजन को नशे के प्रति किया जागरुक

मनमोहन भट्ट


उत्तरकाशी

लगातार नशे के बढ़ते मामलों और नै पीढ़ी पर बढ़ते नशे के प्रभाव को देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार नशे पर अंकुश लगाने के लिए उत्तरकाशी पुलिस द्वारा “ड्रग्स जागरूकता सप्ताह” चलाया जा रहा है |

समाज में दिनोंदिन बढ़ रहे नशे, ड्रग्स एवं मादक पदार्थों के सेवन एवं अवैध व्यापार के प्रचलन की रोकथाम के लिए जनपद उत्तरकाशी में आम नागरिकों को नशे के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान | मणिकांत मिश्रा, पुसिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में चलाये जा रहे “ड्रग्स जागरूकता सप्ताह” के क्रम में आज कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा एस0आई0 रमन बिष्ट के नेतृत्व में कोविड़ 19 नियमों का अक्षरक्षः पालन करते हुये टैक्सी यूनियन ज्ञानसू मे टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी, वाहन स्वामियों, चालकों व स्थानीय लोगों को नशे, ड्रग्स एवं मादक पदार्थों के दुष्यपरिणामों के प्रति जागरुक किया गया | साथ ही सभी से नशे के अवैध कारोबार के सम्बन्ध में पुलिस को सुचित करने का आग्रह किया गया।

वहीं थाना हर्षिल पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष हर्षिल, अश्विनी बलूनी के नेतृत्व में हर्षिल में स्थानीय लोगों को नशे,ड्रग्स एवं मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्यपरिणामों के सम्बन्ध में जागरुक किया गया।