मनमोहन भट्ट
उत्तरकाशी
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में “नशामुक्त उत्तरकाशी” अभियान के तहत नशे, मादक द्रव्यों एवं ड्रग्स की बढती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने पर चलाया अभियान | जनपद में अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है |
क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी के पर्यवेक्षण मे गत रात्रि को कोतवाली पुलिस द्वारा बस अड्डा उत्तरकाशी के पास से एक व्यक्ति को 06 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है | पुलिस को अवैध शराब तस्करी की काफी शिकायते मिल रही थी जिसके आधार पर धरपकड़ की गई |
कोतवाली पुलिस द्वारा गणेश पुत्र स्व0 सुदामा निवासी वार्ड नं0 07 इन्दिरा कॉलोनी उत्तरकाशी उम्र 40 वर्ष को 06 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब(Soulmate Blue Whisky) के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त व्यक्ति की अवैध शराब तस्करी में संलिप्ता के सम्बन्ध में पुलिस को काफी शिकायतें प्राप्त हो रही थी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
अवैध शराब तस्करी में संलिप्ता को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उ0 नि० रमन बिष्ट, कानि0 सुनील मैठाणी, कानि0 नीरज रावत शामिल थे |