हरकत में आया प्रशासन अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर

मनमोहन भट्ट


उत्तरकाशी

धरासू यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 134 पर चारधाम सुगम यात्रा को लेकर केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आलवैदर चौड़ीकरण का निर्माण कार्य अब बहुत कम समय के लिए ही शेष रह गया है । ऐसे में राजमार्ग के बस्ती वाले स्थानों व यात्रा पड़ाव मार्गों पर जो अतिक्रमण हुआ है अब एनएच के अधिकारी उन स्थानों में प्रशासन की मदद से अतिक्रमण हटाने में जुट गये है।


हालांकि कोबिड-19 की दूसरी लहर के कारण चारधाम यात्रा को अगले आदेशों तक स्थगित रखा गया है मगर निर्माण कंपनियों को अनुवंध के अनुसार 2022 तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा करना है और अतिक्रमण के कारण चौड़ीकरण में बाधा उत्पन हो रही है । ऐसे में आज एनएच के अधिकारियों ने पुलिस प्रशासन और राजस्व कर्मचारियो की मौजुदगी में धरासू बैंड में राजमार्ग के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाया ।

इस दौरान पुलिस प्रशासन और रानी कंन्स्ट्रक्सन कंपनी का भी सहयोग लिया गया। उपजिलाधिकारी के नैतृत्व में आगे भी राजमार्ग से अतिक्रमण हटाया जायेगा। प्रशासन की टीम में उपजिलाधिकारी आकाश जोशी एनएच के एई अंकित नौटियाल एस,आई केदार चौहान आदि लोग मौजूद थे।