मनमोहन भट्ट
उत्तरकाशी
उत्तरकाशी जनपद में आम नागरिकों को नशे के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “ड्रग्स जागरूकता सप्ताह” अभियान चलाया गया | जो पुसिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में चलाये जा रहे “ड्रग्स जागरूकता सप्ताह” के क्रम में प्रभारी निरीक्षक बड़कोट, अजय सिंह के नेतृत्व में बड़कोट पुलिस द्वारा थाना बड़कोट क्षेत्रान्तर्गत ठकराल पट्टी में पड़ने वाले गांव कुर्सिल, स्यालब व सुकण में ड्रग्स जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया |
स्थानीय ग्रामीणों को नशे, ड्रग्स एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 05 नाली जमीन पर स्वतः उगे भांग के पौधों को नष्ट किया गया तथा आमजन को समय-समय पर एसे पौधों को विनिष्ट करने के सम्बन्ध मे बताया गया, प्रभारी निरीक्षक बड़कोट द्वारा ग्रामीणों से अपील की गयी कि यदि नशे के अवैध कारोबार के सम्बन्ध मे किसी को जानकारी होती है, तो उसकी सूचना तुरन्त पुलिस को दें।