ऑन स्पॉट वेक्सिनेशन से बढ़ने लगी टीकाकरण की संख्या

अशोक सरकार

खटीमा- उधम सिंह नगर।

सीमान्त खटीमा स्वास्थ्य विभाग द्वारा 45 प्लस व 18 प्लस के लोगो मे टीकाकरण को बढ़ाने के उद्देश्य से 23 जून से ऑन स्पॉट टीकाकरण अभियान के तहत ओपन टू ऑल टीकाकरण केम्प खटीमा के विभिन्न इलाकों में लगवाये थे। जिनमें 50 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन व 50 प्रतिशत ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन कर लोगो को कोरोना टीकाकरण किया जाना था।

इस अभियान की शुरुआत में ही स्वास्थ्य विभाग को इस अभियान का लाभ मिलने लगा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 23 जून को खटीमा के 25 वेक्सीनेशन सेंटरों में जहां 4000 के लगभग 18 प्लस का टीकाकरण किया। वही 45 प्लस के भी लगभग 854 लोगो को कोरोना टिका लगाया गया।

जबकि इससे पहले 45 प्लस मात्र 300 लोगो का ही टीकाकरण हो पा रहा था। वही ऑन स्पॉट वेक्सिनेशन की बात करें तो इस अभियान के पहले ही लगभग 4854 लोगो को कोरोना वैक्सिन लगाई गई।

कोविड अधिकारी खटीमा डॉ वी पी सिंह के अनुसार ओपन टू ऑल वेक्सिनेशन अभियान के तहत वेक्सिनेशन बढ़ाने के प्रयास में स्वास्थ्य विभाग को लोगों का साथ मिला है और इसके प्रति लोगों में जागरूकता आई है जिसका परिणाम आज देखने को मिला |